जम्मू
जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के ट्रक में आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई है।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई थी।
घटना में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवानों की मृत्यु हुई है और एक जवान बुरी तरह घायल हो गया है।
बताते चलें कि मृतक पांचों सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे।
कहा गया है कि अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
वहीं आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने पुंछ के भिंबर गली क्षेत्र में सैन्य वाहन पर हमले की जिम्मेदारी ली है। PAFF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर ने इंटरनेट मीडिया पर एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली और कश्मीर में जी-20 बैठक को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।
बताया गया है कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना