प्रयागराज
असद अहमद के बाद आज अतीक और अशरफ की मौत के बाद इनका आंतक का साम्राज्य खत्म हो गया है। जनकारी के मुताबिक दोनों को करीब 20 राउंड गोलियां मारी गयी ।
अतीक अहमद और अशरफ के हमलावर मीडिया कर्मी बनकर आए थे तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है और मौके से तीन पिस्टल भी बरामद की गई है।
बता दे कि अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है.

More Stories
4 और 5 जून को राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची उत्तराखंड, उत्तराखंड भाजपा सरकार में आपसी तालमेल की कमी जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है : कुमारी शैलजा
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘‘पद्म भूषण’’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी, फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल