देहरादून
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, दअरसल पुलिस ने आईपीएल मैच में आनलाईन सट्टा लगाने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है….एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के विभिन्न बैको के पाँच खातो में सट्टे के कुल सात लाख पैंसट हजार रूपये बरामद हुए हैं जिन्हें फ्रीज करा दिया गया है। साथ ही सट्टे में प्रयुक्त 09 मोबाइल फोन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है….एसएसपी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि रायपुर स्थित लक्ष्मी देवी स्कूल से पहले रोड़ के किनारे एक घर में कुछ लोग आईपीएल मैच में आँनलाईन सट्टा लगा रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 1 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त