हरिद्वार
थाना खानपुर का लूट व पुलिस मुठभेड़ का नामजद एवं कुख्यात अपराधी तालिब पुत्र महबूब निवासी ककराला थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश जिस पर हत्या ,लूट ,डकैती, गैंगस्टर, आदि दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं, कुछ दिन पूर्व हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मौके से गन्ने के खेतों में भाग गया था।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देशों के क्रम में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। जिस पर टीमों द्वारा वांछितों की तलाश में सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी फरार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल कर हरिद्वार पुलिस के डर से भागा-भागा फिर रहा था।
खानपुर पुलिस की लगातार दबिश व सख्त रवैये से परेशान होकर अभियुक्त तालिब ने उत्तर प्रदेश के अपने एक पुराने मुकदमें में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में आत्मसमर्ण कर दिया जहां से उसे माननीय न्यायालय के आदेश पर मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया।

More Stories
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक