देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से 2041 तक के लिए डिजिटल मास्टर प्लान तैयार किया गया है। को नगर निगम पार्षद कक्ष, डीएम कार्यालय परिसर और एमडीडीए कार्यालय में ड्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि नए मास्टर प्लान के लागू होने से जनता को बड़ी राहत मिलेगी, 30 अप्रैल तक आम जनता अपने सुझाव दे सकती है और आपत्तियां दर्ज कर सकती है। इसके लोगों को तीन प्रतियां उपलब्ध करवानी होंगी।
एमडीडीए के द्वारा पहली बार जीआईएस मैपिंग पर आधारित डिजिटल मास्टर प्लान तैयार करवाया गया है। इस मास्टर प्लान में पूर्व के मास्टर प्लान में सामने आई खामियों को दूर करने का दावा किया गया है। प्राधिकरण के मुताबिक वास्तवित भू उपयोग के अनुरूप मास्टर प्लान तैयार किया गया है। राजकीय संपत्तियों, राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का सीमांकन सैटेलाइट इमेज के माध्यम से किया गया है। ताकि लोगों को भवनों के नक्शे पास करने में कोई दिक्कत न हो। चीफ टाउन प्लानर उत्तराखंड शशि मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद मास्टर प्लान राज्य और केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल मास्टर का फायदा नगर निगम को भी होगा। निगम को एक क्लिक पर भवनों के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक