देहरादून
उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने जाने माने फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म भोला से बॉलीवुड में कदम रखकर अपने कैरियर की शुरुवात की है। देशभर के सिनेमाघरों में आज गुरुवार को रिलीज हो चुकी हिंदी फिल्म भोला में स्वर्णिमा उपाध्याय अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं। जो कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय रियाल्टी शो टीवी में प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति, इंडिया बेस्ट जुड़वाज और सारेगामापा लिटिल चैप में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हुई है। उन्होंने लंदन में पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग भी की। फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ ही निर्देशन को भी खूब सराहा जा रहा है। देहरादून के पैसिफिक मॉल स्थित पीवीआर में भी फिल्म के शो शुरू हुए हैं। बता दें कि स्वर्णिमा उपाध्याय की माता राखी उपाध्याय मौजूदा समय में डीएवी पीजी कॉलेज में हिंदी डिपार्टमेंट की हेड है। दून में पीवीआर में फिल्म भोला को देखने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। शो के दौरान धीरज अरोड़ा पीवीआर के मैनेजर, सुनील वालिया धीरज, रवि लखेड़ा, ड्यूटी मैनेजर अमित और समस्त स्टाफ ने श्रीमती राखी उपाध्याय जी का पीवीआर में आगमन पर उनको पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि इस फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर उत्तराखंड की बेटी स्वर्णिमा उपाध्याय ने पूरे पहाड़ को गौरांवित किया है। इस अवसर पर नितिन वर्मा, प्रवीण त्यागी, अधिवक्ता पूर्वी त्यागी, जाखन के पूर्व पार्षद डीप सिंह चौहान, राहुल , इंद्राणी, राजीव वर्मा, आस्था आदि शामिल रहे।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक