मसूरी
मसूरी कोतवाली पुलिस को हत्या और गैंगरेप मामले में 6 वर्षों से फरार चल रहे 50000 के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है. मसूरी पुलिस ने 6 साल से फरार बदमाश को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया.बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके बिहार लक्ष्मीपुर स्थित आवास में भी दबिश दी थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका और अब पुलिस ने उसे देहरादून की आईडी से भी गिरफ्तार किया है.आपको बता दें कि 9 आरोपियों ने मिलकर एक उत्तरकाशी निवासी महिला के साथ गैंगरेप कर उसका चेहरा तेजाब से जलाया था और महिला का शव मसूरी से करीब 2 किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला था. इस मामले में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब 9वां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन