मनसुख मांडवीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
देहरादून
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया राजधानी देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया ।। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र में लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जो बाजार से आधे से भी कम भाव में है लिहाजा लोगों को जन औषधि केंद्र पर विश्वास कायम रखते हुए यहां की दवाओं को इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे लोगों की जेब पर इसका असर ना पड़े।। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा जन औषधि केंद्र है जिसको लेकर केंद्र व राज्य सरकारें गंभीर है। वही असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर डॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों के आधार पर ही विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है जिससे लोगों को गुणवत्ता युक्त दवाएं उपलब्ध हो सके।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत,स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार,महानिदेशक स्वास्थ्य समेत अन्य अधिकार मौजूद रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच