उत्तराखण्ड
श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:35 मिनट पर खुलेंगे। आज चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) में श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री द्वारा पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को मां गंगा की डोली भैंरो घाटी से गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष हरीश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान