
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेंद्र नगर में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजेंद्र नगर वासियों की लम्बे समय से सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया। राजेंद्र नगर वार्ड की यह मुख्य सड़क है। इस वार्ड में हर क्षेत्र के लोग आते हैं। इसके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काम में गुणवत्ता होना जरूरी है। कामों के गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, अंकित जोशी, राकेश जोशी, कंचन ठाकुर, कुलदीप कपूर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन