देहरादून
वसंत विहार क्षेत्र की एक महिला ने युवती सहित पांच आरोपितों पर उसके बेटे को नशे का आदी बनाने, मारपीट कर उसके दांत तोड़ने और बाद में उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाया है। वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के अनुसार एक महिला ने तहरीर दी है कि उनका बेटा 25 वर्ष का है।आरोपित शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष व नेहा जोकि पहले उनके किराएदार रह चुके हैं, उनके बेटे को छह महीने से नशे के इंजेक्शन देते आ रहे हैं और स्मैक का नशा करवाते थे।
पांचों ने मिलकर उनके बेटे को बाहर ले जाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और लिखवाया है कि उनके बेटे ने पांचों से 80 लाख रुपये लिए हैं, जिसके चलते उनके बेटे को मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि होली के बाद उनकी गैर मौजूदगी में पांचों उनके घर पर घुसे और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटते हुए उसके चार दांत तोड़ दिए।
आरोपितों ने बेटे को धमकाया कि यदि यह बात मां को बताई तो वह उसकी जीभ काट देंगे। आरोप है कि पांचों ने मिलकर उसका गुप्तांग भी काट दिया। इनमें से नेहा ने घर की तलाशी ली व जेवरात के बारे में पूछा। 14 मार्च को बेटे ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि पीड़ित से मेडिकल करवाने के लिए कहा गया है। अभी उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक नशे का आदी है, इसलिए वह अभी अपने बयान सही ढंग से नहीं दे पा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद