हरिद्वार
योग गुरु स्वामी रामदेव के पतंजलि वैलनेस सेंटर में एक शख्स ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह के वक्त हुए हादसे से पूरे पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया। दरअसल यूपी के कासगंज का रहने वाला 42 साल का राजीव कुमार एक दिन पूर्व ही पतंजलि वैलनेस में इलाज के लिए हरिद्वार पहुंचा था। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार पिछले लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा था। शुक्रवार सुबह के वक्त राजीव कुमार ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड की सूचना पाकर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद