कोच्चि
केरल दौरे के तीसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। मंत्री गणेश ने कहा देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की मजबूती को दर्शाता है उन्होंने कहा उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी।इसके लिए वह शीघ्र ही भारतीय नौसेना के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विक्रांत भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा जहाज है।और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना मेक इन इंडिया के तहत विकसित पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत इस दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विक्रांत सिर्फ एक युद्धपोत नहीं है यह 21वीं सदी के नए भारत की कड़ी मेहनत प्रतिबद्धता दर्शाता है। निश्चित ही यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में मदद मिलेगी।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल