देहरादून
महानगर के 2 मंडलों में युवा मोर्चा के द्वारा नकल विरोधी कानून को लेकर धन्यवाद रैली आयोजित की गई पहली केदार नगर मंडल में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष रावत के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जिसमें युवाओं का बहुत उत्साह दिखाई दिया रैली को हरी झंडी युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट एवंम प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा महेश जगूड़ी ने दिखाकर रवाना कराई
रैली के समापन पर देवेंद्र बिष्ट,एवंम विमल चौधरी ने नकल कानून पर अपने विचार रखे। रैली मे पारस गोयल , सोनू सरदार आशीष रावत,,नवीन कुमार,सुधांशु तिवारी,मनीष बोरा राहुल पंवार एवंम कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
दूसरी रैली प्रेम नगर कावली मंडल मैं युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु गोगिया के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून बनाया गया है मुख्यमंत्री ने इस कानून को मंजूरी देकर सरकार की साफ नियत स्पष्ट हो चुकी है प्रदेश में अब नकल माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और भी सख्त तरीके से की जा सकेगी उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन प्रक्रिया से संबंधित सरकारी गैर सरकारी व्यक्ति या संस्था जो नकल को किसी भी तरह से अंजाम देता हुआ पाया जाता है उसे न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकेगी।
कैंट विधानसभा की विधायक आदरणीय सविता कपूर ने युवाओं संगठित करते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए चिंतित हैं इसलिए यह कानून लेकर आए हैं धामी जी के निर्देश पर नकल माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है पिछले छह तय गई है सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अस्वीकार किया जा चुका है। हाई कोर्ट पहले ही यह अवधारित कर चुका है कि जांच सही हो रही है इसलिए प्रकरण की सीबीआई नहीं कराई गई।
युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने युवाओं के उमडते सहयोग को धन्यवाद देते हुए कहा हमारे मुख्यमंत्री एक युवा हैं और वह इन आदेशों के द्वारा यह साबित कर रहे हैं कि आने वाला भविष्य युवाओं का होगा। मंच संचालन महानगर मंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रभारी संकेत नौटियाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में भाजपा के महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर राजेश रावत पारस गोयल विमल चौधरी राजेश बडोनी,आशीष शर्मा, सूरज बिष्ट्,चंदा उनियाल, राजेश बडोनी , श्याम सुंदर चौहान, रणजीत सेमवाल, सूरज चंद, अक्षत जैन, हारून अंसारी, मनीष पाल, विपिन खण्डूड़ी, प्रदीप कुमार, ऑरनॉल्ड ,मनीष बोरा, सुधांशू तिवारी, रणजीत सेमवाल, सूरज चंद, हारून अंसारी, मनीष पाल, विपिन खण्डूड़ी, ऑरनॉल् आदि उपस्थित रहे l

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश