लाल चंद शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष,कांग्रेस
देहरादून
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में डालनवाला एम डी डी ए कालोनी में केंद्र सरकार का पुतला फूंका ।
एम डी डी ए कालोनी चंदर रोड डालनवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए ।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में तुली है । रायपुर अधिवेशन में जा रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को जबरन जहाज से नीचे उतारा गया और आसाम पुलिस ने उनसे बदसलूकी कर गिरफ्तार कर दिया जो कि शर्मनाक एवम निंदनीय है ।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार दमनात्मक कार्यवाही कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है । ईड़ी सी बी आई का डर दिखा कर डराया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद आनंद त्यागी देवेंद्र सिंह महेश जोशी डी बी एस कालेज के अध्यक्ष अरुण टम्टा शशि बाला कन्नौजिया शुभम चौहानअजय शाह मयंक ठाकुर अंकुश शाह पुनीत कुमार आदि उपस्थित थे ।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान