देहरादून
पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत आज अचानक बिगड़ी,उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है..मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। जिसके बाद हरीश रावत ने तुरंत अपने चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर रात तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश