देहरादून
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्वाचन की तैयारियों तथा बजट के विभिन्न मदों की समीक्षा बैठक की।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के निकायों की सीमाओं के विस्तार तथा वार्डो के परिसीमन की प्रक्रिया फरवरी माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में चल रहे ओबीसी के सर्वे को समय बाद पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने नगर निकायों के उच्चीकरण के सम्बंध में अंतिम रूपरेखा तैयार की जाए। मंत्री डॉ अग्रवाल ने शहरी विकास विभाग में बजट के सभी मदों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध बजट के सापेक्ष शत-प्रतिशत धनराशि 15 दिन में अवमुक्त की जाए।
इस मौके पर शहरी विकास विभाग के निदेशक डॉ नवनीत पांडे, उपसचिव प्रदीप शुक्ला, अनु सचिव अनिल काला आदि विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद