कोटद्वार
तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप की चपेट मे आने से कोटद्वार के विजय गौड़ की मौत हो गई …..6 दिन से उनसे संपर्क नही हो पा रहा था .विजय गौड़ बेंगलुरू की एक कंपनी के काम के सिलसिले में वो 23 जनवरी को तुर्की गए थे ….वहीं आज उनकी मौत की सूचना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है…विजय गौड़ के रिश्तेदार गौरव ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे उनके बड़े भाई को एम्बेसी से फोन आया जिसमें उन्होंने विजय गौड़ की बॉडी मिलने की सूचना दी..उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के मलबे में दबने से विजय गौड़ का चेहरा पूरी तरह से कुचल गया था जिससे उनकी पहचान नही हो पा रही थी, लेकिन हाथ पर एक टैटू होने से उनकी पहचान की जा सकी। माल्टा के एक होटल के मलबे से उनका शव बरामद किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद