नई दिल्ली
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा को भी बीएल संतोष के समक्ष रखा और उनसे उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम हेतु अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने बी एल संतोष को अवगत कराया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचारों से प्रभावित होकर सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी ने सर्व सहमति जताई है। जिस पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने खुशी व्यक्त की। उन्हींने शीघ्र ही उत्तराखंड आने सकारात्मक भरोसा दिलाया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक