जोशीमठ
कुंती नाले में समाया ग्लेशियर, मची अफरा-तफरी
आज मलारी के पास ग्लेशियर आने से कुछ समय के लिए
खोफ का माहौल बन गया।
मौसम खराब होने के कारण मलारी के पास पहाड़ी से ग्लेशियर आने के कारण कुछ समय के लिए खौफ का माहौल बन गया।
पर कुछ समय बाद मौसम साफ होने के बाद बादल थम गए जिसके बाद आसपास रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह लगभग 7:20 के आसपास पहाड़ी से ग्लेशियर से चलकर कुंती नाले में जा गिरा जिससे उठे बादलों के गुब्बार को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्लेशियर फिसलने के आधे घंटे बाद बादलों का गुबार थम गया लोगों ने राहत की सांस ली इस दौरान किसी भी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
पहाड़ों में कल देर शाम से ही मौसम खराब है उसी के बीच आज सुबह यह ग्लेशियर फिसल कर पहाड़ी से कुंती नाले में गिरा है। इस दौरान लोग काफी घबरा गए थे पर कुछ ही समय बाद यह भूचाल नुमा बादलों का गुबार थम गया और लोगों ने राहत की सांस ली है इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन