मंसूरी
जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधसाव के बाद आई आपदा को लेकर जहां केंद्र से लेकर राज्य सरकार लगातार मंथन कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने के साथ उनको विस्थापित करने की योजना बनाई। वही पहाड़ों की रानी मसूरी के लंढौर क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में अनियोजित तरीके से हो रहे निर्माण और खुदान के कारण सड़क का एक भाग धसने लगा रहा है वह लगातार सडक धसने से लोगो में दहषत का महौल है। सड़क में दरारे आने के साथ धस रही है । बता दें कि लंढौर क्षेत्र की मुख्य सडक के एक भाग पिछले कुछ सालों से लगातार धस रहा है वही हाल में लंढौर क्षेत्र के मुख्य बाजार के नीचले हिस्से में लगातार अनियोजित और नियमों को ताखप पर रख कर किये जा रहे अवैध निर्माण और खुदान के कारण लंढौर बाजार के अस्थ्तिव को खतरा उत्पनन हो गया है। जिसको लेकर ना तो संबंधित विभाग और ना ही प्रशासन ध्यान दे रहा है ।
स्थानीय लोगों की मानें और लंढौर क्षेत्र के मुख्य बाजार के नीचले भाग में अवैध रूप से खनन और निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत लगातार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को की गई परंतु भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही लंढोर बाजार की मुख्य सड़क धंस रही है उससे साफ तौर पर संकेत है कि आने वाले समय में यह एक बड़ी आपदा का रूप ले सकती है अगर समय रहते इस और जिला प्रशासन और सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ी दुर्घटना मसूरी में होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। वही हाल में आये भूकंप के कारण मसूरी के मौसोनिक लॉज बस स्टैंड पर नवनिर्मित बिल्डिंग पर दरारें आ गई थी जिससे लोगों में दहशत का माहौल है ।वहीं मसूरी को भूकंप की दृष्टि से जोन 4 में आता है और अगर समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो मसूरी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘