देहरादून/दिल्ली
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ शहर में मकानों और होटलों में आ रही दरारों व भू-धसाव को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत कर मौके पर एक जांच दल भेजने का उनसे अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर तुरंत जोशीमठ के लिए जांच दल को रवाना कर दिया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ शहर में मकानों और होटलों में आ रही दरारों व भू-धसाव की चिन्ताजनक स्थिति को लेकर शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत कर मौके पर एक जांच दल भेजने का उनसे अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर तुरंत जोशीमठ के लिए जांच दल को रवाना भी कर दिया है। इसके लिए महाराज ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
बातचीत के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानना चाहा कि आखिर इसका कारण क्या हो सकता है। महाराज ने उन्हे बताया कि इसका कारण तपोवन टनल के साथ साथ जोशीमठ शहर का ग्लेशियर से बहाकर लाई गई लूज मिट्टी और बोल्डर के ढेर पर होने के कारण भी हो सकता है। लेकिन भू-धसाव का वास्तविक कारण क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू-धसाव से अनेक घरों व भवनों में दरारें आने से प्रभावित लोगों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। सरकार प्रभावितों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके रहने के पुख्ता इंतजाम कर रही है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर