देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के प्रेमनगर स्थित केहरी गाँव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व० हरबंश कपूर की जयंती पर हरबंश कपूर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने स्व. हरबंश कपूर नमन करते हुए राज्य के लिए दिए गए उनके योगदान का स्मरण भी किया। मंत्री जोशी ने स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज जो भी मैं हूं सब कपूर साहब की वजह से है। मंत्री ने कहा हरबंश कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है, राज्य के दिए गए उनके योगदान को हमेशा स्मरण रहेगा। मंत्री जोशी ने सामुदायिक भवन के लोकार्पण पर क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। मंत्री ने क्षेत्र वासियों की मांग पर केहरीगांव में ट्यूबवेल निर्माण की भी घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, हरीश कोहली, कमल राज, विक्की खन्ना, जगदीश, बचन सिंह नेगी, शीला, संतोष कोठियाल, सुमित पांडे, संजय गुप्ता, गोवर्धन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक