देहरादून
यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।
मसूरी के कैंपटी क्षेत्र में प्रदेश की पहली टनल पार्किंग बनेगी। बुधवार को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को शासन ने मंजूरी दे दी। जल्द ही इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनल पार्किंग, ऑटोमेटेड पार्किंग को लेकर सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पार्किंग के सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करें। बैठक में मसूरी के कैंपटी में बनने वाली टनल पार्किंग की डीपीआर को मंजूरी दी गई।
यह पार्किंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएचआईडीसीएल) तैयार करेगा। वहीं, हरिद्वार में भी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) और एनएचआईडीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में पांच ऑटोमेटेड पार्किंग को मंजूरी दी गई।
इनकी डीपीआर जल्द तैयार की जाएगी। वहीं, प्रदेश में दस बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट की डीपीआर अंतिम चरण में है। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्य सचिव की प्राथमिकता में पार्किंग के कामों की निगरानी की जा रही है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक