देहरादून
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ0 रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रैफर किये जाने पर डॉ0 रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

More Stories
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी
दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
नरेंद्रनगर कुंजापुरी मेले में हंगामा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को मंच पर जमकर डांटा, मंत्री बोले – जब बोल ही नहीं सकते तो गाओगे कैसे,,,?