देहरादून
देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी मोहिनी रोड रोड में एक युवक का शव उसी के किराए के कमरे में बोरे में बंद मिला। बताया जा रहा है कि जिस मकान में युवक का शव मिला है उसका यह कमरा 24 दिसंबर से बंद था। दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो बोरे में यह लाश बरामद की गई।
युवक की शिनाख्त अशरफ अली निवासी जफ्ता गंज नजीबाबाद के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि मृतक पिछले कुछ समय से देहरादून में आया था और यही रह कर लोगों से पैसे इकट्ठा करने का काम करता था। वह अपनी ही फाइनेंस कंपनी चलाता था।
युवक के कमरे से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को फोन किया जिस पर मृतक अशरफ अली का चचेरा भाई सलमान मोहरी रोड आया। पुलिस के अनुसार बोरे में बंद युवक का शव पैरों से बंधा हुआ था और हत्या करने के बाद उसे रजाई में लपेटकर बोरे में बंद किया गया। यह मकान शाहनवाज का है जिस ने पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ हो सकता है क्योंकि मौके पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि अशरफ अली का पाटनर उसकी कुछ पैसे लेकर चंपत हो चुका है।
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है इसके लिए उससे मिलने जुलने वालों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सबको पंचनामा करने के बाद मोर्चरी भेजा गया है जहां कल उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन