दुर्गेश्वर लाल, भाजपा विधायक
देहरादून
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला सीट से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के लेटर हेड का गलत इस्तेमाल करते हुए सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यालय को पत्र भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है … मामले में विधायक दुर्गेश्वर लाल को उस वक्त जानकारी हुई जब इस फर्जी पत्र के उत्तर में सीएम व डीएम कार्यालय से कार्रवाही के पत्र मिले …. इससे परेशान होकर विधायक ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा पूर्व में उनके द्वारा एक विभाग को भेजे गए पत्र की हूबहू नकल तैयार कर उनके नाम व हस्ताक्षर का बेजा इस्तेमाल कर उनके इलाके में स्थित एक भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा गया है यह सारा मामला होता दे विधायक ने मामले में तत्काल डीजीपी उत्तराखंड से शिकायत करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की है मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया है किया उनकी छवि खराब करने की साजिश है और मामले में पुलिस जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि क्षेत्र में यह विषय लोगों के बीच उनकी छवि खराब करने के लिए तैयार किया गया है उन्हें शक है कि किसी ना किसी सरकारी दफ्तर से उनका पत्र गायब किया गया है।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल