देहरादून
शानदार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकार ने ACS राधा रतूड़ी-प्रमुख सचिव RK सुधांशु-सचिव शैलेश बगौली-विनोद सुमन-चंद्रेश यादव और स्वाति भदौरिया- DM सोनिका समेत कई IAS-IPS-PCS और विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता और सुशासन अवार्ड (2021-22) के लिए चुना गया।

इसके साथ ही डॉ आशीष श्रीवास्तव-ईवा आशीष श्रीवास्तव-विजय जोगदंड-मयूर दीक्षित-नीतिका खंडेलवाल (सभी IAS)-IPS अमित सिन्हा और श्वेता चौबे को भी अवार्ड के लिए चुना गया है.शैलेश और चंद्रेश-सोनिका-जोगदंड-आशीष चौहान-सुरेन्द्र नारायण पांडे-श्वेता को ग्रुप लीडर के तौर पर भी अवार्ड दिया गया.शैलेश को दो बार ग्रुप लीडर के तौर पर चुना गया है.
कई विभागीय अफसरों के साथ ही PCS अफसर भी इस अवार्ड के लिए सरकार ने चुने हैं. अपर सचिव सुरेश जोशी की तरफ से जारी अवार्ड सूची में ये भी कहा गया है कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर इन अफसरों के नामों का चयन किया गया है. अवार्ड देने की तारीख-जगह और समय बाद में बताया जाएगा.
एसीएस राधा रतूड़ी और आर के सुधांशु मुख्यमंत्री सचिवालय में भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.जिन अफसरों को अवार्ड के लिए चुना गया है, वे अब नई जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं. जबकि अभी कुछ राज्य से बाहर हैं.

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल