नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद के साथ ही केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया । इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को औद्योनिक विकास हेतु जायका परियोजना के माध्यम से रू0 526 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने पर उनका आभार प्रकट किया।
मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को यह भी जानकारी दी कि बीते मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को यह भी जानकारी दी कि उत्तराखण्ड राज्य कृषि एवं औद्योनिकी के विकास के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार औद्योनिकी और मिलट्स को प्रोत्साहित करने के नीति निर्माण पर भी कार्य कर रही है।
मंत्री जोशी ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से हिमालयी राज्यों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने ओर उसमे अपना मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।जिसपर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र ही कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने ओर उसमे प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया।

More Stories
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल