रामनगर
ग्राम करनपुर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां से बाइक से अपने घर जा रहा था इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जाता है कि मृतक हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तथा तथा परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट