बाजपुर
बाजपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों के चलते एक डंपर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से डंपर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि गदरपुर निवासी विकास खुराना का डंपर गदरपुर से सुल्तानपुर पट्टी की और जा रहा था, कि बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर डंपर में अज्ञात कारणों के चलते डंपर में आग लग गई। डंपर में लगी आग को देख डंपर चालक गुरमीत सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं लोगों ने आग की सूचना तत्काल दोराहा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा आसपास के लोगों की मदद से डंपर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने बताया कि डंपर में आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। जहां पुलिस द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की घटना से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन
दीपावली पर दिया स्वच्छता का संदेश, मालदेवता रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान