देहरादून
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का देहरादून में दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। यह प्रस्तावित दौरा आठ और नौ दिसंबर को है। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू पहली बार देहरादून आ रही हैं।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गई है। आठ दिसंबर को राष्ट्रपति के आगमन पर राजभवन में भोज दिया जाएगा। राष्ट्रपति राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन यानी 9 दिसंबर को राष्ट्रपति 2 कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी में राष्ट्रपति मुर्मू 97 प्रशिक्षु IAS को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर में देहरादून में स्थित दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगी।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस की तैनाती करने के लिए कहा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किये जा रहे हैं।

More Stories
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में छात्र की मृत्यु के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सहित 02 ईनामी अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में
धामी सरकार की पहल, ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग, प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार, फर्जी खबर फैलाने वालों पर FIR और तत्काल कड़ी कार्रवाई, CCTV और AI आधारित निगरानी से पूरी यात्रा होगी हाईटेक