देहरादून
प्रदेश का बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड मामले में जांच कर रही SIT 15 दिसम्बर से पहले कोर्ट में चार्जशीट करेगी फ़ाइल मामले में SIT ने लगभग सभी विन्दुओं पर सबूत एकत्रित कर दिए हैं और अब VIP गेस्ट के सवाल से पर्दा उठाने के लिए आरोपियों का नार्को टेस्ट होगा। इसके साथ ही पुलकित आर्य के पिता को भी मामले में अभियुक्त बनाया जा सकता है।
अंकिता हत्याकण्ड मामले को 3 महीने का समय होने जा रहा है और समय पूरा होने से पहले जांच कर रही SIT पुरे मामले की चार्जशीट कोर्ट में समिट करेगी, मामले में पत्रकारों से बातचीत के दोरान ADG लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए कहा कि VIP गेस्ट जिसके नाम से पूरा प्रकरण शुरू हुआ था उसकी जानकारी अभी तक SIT के पास न होने के चलते अब तीनो आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित का नार्को टेस्ट करवाया जा रहा है, जिसके बाद ही VIP गेस्ट के नाम से पर्दाफाश होगा।
वहीं मामले जानकारी के मुताबिक SIT ने आरोपियों के खिलाफ पूर्ण रूप से सबूत एकत्रित कर दिए हैं लेकिन कई इलेक्ट्रोनिक उपकरणों को SIT ने जांच के लिए FSL चंडीगढ़ भेजा था जिसमे जांच रिपोर्ट न मिलने से ये सभी चार्जशीट के बाद कोर्ट में पेश किये जायेंगे, साथ ही बताया जा रहा है कि वनंतरा रिजोर्ट आरोपी पुलकित आर्य के पिता के नाम है जिसपर भी जांच SIT कर रही है और आने वाले समय में जांच के बाद पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य को भी आरोपी बनाया जा सकता है।
SIT का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं SIT के पास हैं, वहीं जनता से भी अपील की है कि जाँच जारी है और अफवाहों से जनता दूर रहें और पुलिस की जाँच पर विशवास रखें।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार