कोटद्वार
कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग के पास बस में ही एक महिला की डिलीवरी हो गई।पहाड़ो में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत लचर हैं।जिसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है।ऐसा ही वाक्या आज भी हुआ।धुमाकोट नैनीडांडा के पास गोदियाल गांव के रहने वाले प्रेमसिंह अपनी पत्नी को दिखाने अस्पताल गए वहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लाने को कहा।आपको बताते चलें धुमाकोट नैनीडांडा से आ रही बस में एक महिला को लेबर पेन होने लगे जिसकी जानकारी बस कंडक्टर ने कोटद्वार के बेस अस्पताल में दी।आनन-फानन में 108 मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बच्ची का जन्म हो चुका था।महिला के पति ने बताया कि धुमाकोट की डॉक्टर ने पहले अल्ट्रासाउंड लाने के लिए कहा था।डॉक्टर की लापरवाही से कोई अनहोनी हो सकती थी वही 108 पर मौजूद नर्स ने बताया कि बच्ची का जन्म बस में ही हो चुका था।बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।कोटद्वार के बेस अस्पताल में जच्चा बच्ची को लाया गया।इस वक्त दोनों डॉक्टरों की देख रेख में हैं।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन