देहरादून
पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं (से०नि०) कैप्टन गमाल सिंह रावत ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को एक पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रवेश परीक्षा सेन्टर, देहरादून, उत्तराखण्ड में खोले जाने का अनुरोध किया।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चैल, धौलपुर, बंगलौर, अजमेर और वेलगांव में 6वीं एवं 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए पूर्व सैनिक परिवार, वॉर विडो और प्रदेश की अन्य सैनिक परिवार की महिलाएं अपने बच्चों को चयनित परीक्षा हेतु दूसरे प्रदेशों में नहीं भेज पाते हैं।
जिससे उत्तराखंड के बच्चों को उच्चशिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस बाबत में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर वर्णित तथ्यों सैनिक बहुल्य प्रदेश एवं सैनिक परिवारों की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रवेश परीक्षा सेन्टर, देहरादून में खोले जाने का अनुरोध किया।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद