पौड़ी गढ़वाल
आज दिनाँक 29 नवंबर प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।
घायल व्यक्ति का विवरण:-
सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन