देहरादून
उत्तराखंड के सभी पूर्व विधायकों ने मिलकर एक संगठन बनाया है। पूर्व विधायकों के इस संगठन में अभी 30 से 35 विधायक एकजुट हुए हैं और उन्होंने अपने संगठन की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मुलाकात की है ओर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार को विकास के लिए सकारात्मक सुझाव दिए जाएंगे।
उत्तराखंड के सभी ज्वलंत विषयों और समसामयिक विषयों पर अपनी राय देने साथी अपने अनुभवों के आधार पर विचार विमर्श करने के लिए उत्तराखंड की पूर्व विधायकों ने मिलकर अपना एक संगठन तैयार किया है और संगठन की रणनीति तैयार करने साथ ही संगठन का एक अधिकारिक ढांचा तैयार करने के लिए दिसंबर में यह पूर्व विधायकों का संगठन एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहा है तो वही इस कार्यक्रम के लिए भाजपा की अंतरिम सरकार में मंत्री रहे और नरेंद्र नगर से पूर्व विधायक लाखी राम जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन के लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व विधायक भी अपने अपना योगदान देना चाहते हैं साथ ही उनका कहना है कि प्रदेश में के जो हालात है उस उन हालातों में पूर्व विधायकों की नाराजगी भी इस संगठन की एक बड़ी वजह है संगठन के लोगों का कहना है कि वह आने वाले टाइम में अपने सामाजिक संगठन के माध्यम से विचार विमर्श कर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। फिलहाल 35 विधायकों के इस ग्रुप में हरक सिंह रावत कुंवर प्रणव चैंपियन सहित बीजेपी और कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि अगर पूर्व विधायक अपने सुझाव विकास कार्यों को लेकर देना चाहते हैं तो यह सकारात्मक पहल है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने भी कहा कि इस पहल का स्वागत होना चाहिए क्योंकि अगर सभी लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए अपना सहयोग देना चाहते हैं तो उसमें किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सरकार में पूर्व विधायकों की सुनवाई नही हो पा रही है जिस वजह से यह ग्रुप सरकार के ऊपर एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना चाह रहा है। इसी वजह से सभी विधायकों ने मिलकरएक प्रेशर ग्रुप बनाने की तैयारी की है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री