दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी, देहरादून
देहरादून
सोमवार शाम 6:00 बजे सहसपुर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि बालूवाला के एक मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है इस सूचना पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया जहां मौके पर एसओजी और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया और साथ ही साथ मार्ग में लगे लगभग 45 सीसीटीवी फुटेज चेक के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त रंजीत सिंह नेगी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया। वही घटना में प्रयुक्त दो सिम कार्ड, दो मोबाइल एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया।
आपको बता दें कि जब आरोपी महिला आशा से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका पति गुमान सिंह से 2013 में ही उसका तलाक हो गया था आगे महिला ने कहा कि उसका पति लगातार संपत्ति को बेचकर ऐसो आराम पूर्ण जीवन जी रहा था। लेकिन जब वह पैसा मांगती थी तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। आगे महिला ने कहा कि वह अपना जीवन यापन सेलाकुई में काम करके चला रही थी इस दौरान उसकी मुलाकात रंजीत सिंह नेगी से हुई। जिससे महिला के काफी नजदीकी संबंध भी हो गए थे वहीं मैंने और मेरे पुरुष मित्र ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, योजना अनुसार मैंने अपने पति को बालूवाला स्थित घर पर बुलाया जहां पर शराब में नींद की गोली देकर उसे शराब पिला कर उसे बेहोश कर दिया बेहोश होने के बाद एक रस्सी से उसका गला घोट कर हमने उसकी हत्या कर दी।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक