हरिद्वार
थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत हुई मोबाइल लूट की घटनाओं पर कड़ा रुख करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके अनावरण में लगी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का चेक करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी कर, मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20/11/22 को मोबाइल लूट में लिप्त ग्राम टाण्डा भागमल, लक्सर निवासी 02 अभियुक्तों *मोन्टी पुत्र रघुवीर सिंह व राहुल पुत्र प्रीतम सिंह* को लूटे गए 03 मोबाइल व घटना ने प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचा गया। अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं और हमारा एक अन्य दोस्त गुरमीत पुत्र राजेश निवासी टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार है, जो आज हमारे साथ नहीं आया है vतीनों ने कल दिनांक 19-11-22 को कनखल व जगजीतपुर क्षेत्र में मोबाइल फोन लूट की तीन घटनायें की थी व कुछ दिन पहले तीनो ने सिंहद्वार कनखल के पास से भी एक मोबाइल लूटा था जो हमारे दोस्त गुरमीत के पास हैं इसके अतिरिक्त करीब 08-10 दिन पहले तीनो दोस्तो ने खानपुर के सिकन्दरपुर गांव से पहले मोड पर एक व्यक्ति की मोटर साइकिल रोककर उससे मोबाइल व करीब 5000 रुपये लूटे थे जो रुपये हम तीनों ने आपस में बांट लिये थे।
*बरामदगी का विवरण:*-
*1*- 02 मोबाइल Vivo, 01 रियल मी मोबाइल
*2*- घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लेन्डर प्लस बिना नम्बर
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*-
1- अभियुक्त मोन्टी पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम टाण्डा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र
2- अभियुक्त राहुल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
▶️ इसके अतिरिक्त 2018 में अपनी बेची कार को खुद ही चोरी कर बैठे जनपद रुद्रप्रयाग निवासी सुभाष बिष्ट पुत्र प्रेम बिष्ट को कनखल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दबोच कर चोरी की कार बरामद की गई।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक