देहरादून
गुरुवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कबीना मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखंड एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा और पीएनपी संस्था के सीईओ नरेश चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने काबीना मंत्री जोशी को पर्वतीय क्षेत्रों में किसानो को सिंचाई में आ रही समस्या को देखते हुए पीएनपी (PNP) संस्था द्वारा तैयार किए गए यंत्रों को बारे में विस्तार से अवगत कराया। संस्था के सीईओ ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बिना तेल के यंत्रों से ओद्यिगिकी और किसान इन सोलर लाइट से उपयोग होने वाले यंत्रों का लाभ उठा सकते है। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने संस्था द्वारा की जा रही पहल की जमकर सराहना की ओर शीघ्र ही जनपद नैनीताल के बेतालघाट में स्थित संस्था का विजिट करने की बात कही।
इस अवसर पर एससी आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा, संस्था के सीईओ नरेश चौधरी, गौरव कौशिक, सीमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन