देहरादून
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की साजिशों के खिलाफ श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतो का शिष्टमंडल ने कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री के नेतृत्व में काबीना मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।
संतो ने पूरे प्रकरण से मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया। जिसपर मंत्री जोशी ने संज्ञान लेते हुए हरिद्वार एसएसपी को निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया। साथ ही अखाड़ा से जुड़ी संतो और पदाधिकारियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,दर्शन सिंह शास्त्री, स्वामी परमानंद, जरनैल सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल