उत्तरकाशी
देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर (UK07 TB 9701) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित SDRF टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य 03 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था।
SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

More Stories
गर्मी से राहत के आसार, कल से बारिश का अलर्ट कई जनपदों के लिए जारी किया गया आरेंज अलर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, 6 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार