सागर भारती, अध्यक्ष,स्वच्छता कर्मचारी संगठन
राजेश राजौरिया, कर्मचारी नेता
देहरादून
शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रहे लगभग 500 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किये जाने से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि वे काफी समय से नगर निगम में अपनी सेवाएं देते आये है और अब कूड़ा कलेक्शन का टेंडर नई कम्पनी को दे दिया गया है जिसने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जिसके चलते उनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि नई कम्पनी उनका समायोजन करे अन्यथा वे धरने प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। वही कर्मचारियों ने मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मुलाकात की जिस पर मेयर ने उन्हें समायोजन का आश्वासन दिया है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर