हरिद्वार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब सूचना पर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी जर्स कन्ट्री में चल रहे देह व्यापार में 3 युवतियों को पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया साथ ही 2 दलालो सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में पुलिस द्वारा कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारकर दिल्ली निवासी के फैल्ट में किराएदारों द्वारा देह व्यापार के लिए लाई गई युवतियों को छुड़ाते हुए 2 दलालों ओर 3 स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया की सूचनाएं मिल रही थी कि जर्स कंट्री के फ्लैट नंबर G- 515 में कुछ अवैध गतिविधियां चल रही हैं जिसके चलते ज्वालापुर पुलिस द्वारा फ्लैट पर छापेमारी की कार्रवाई की गई जहाँ से देह व्यापार के लिए लाई गई 3 युवतियों को छुड़ाया गया है साथ ही दो दलालों और तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहन छानबीन की जा रही है ओर पकड़े गए दलालो की आपराधिक इतिहास को भी खगाला जा रहा है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘