लक्सर
लक्सर के अकोधा कला गांव में 20 वर्षीय विशाल नामक युवक को उसके ही रिश्ते के मामा रजनीश उर्फ राजू ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के बाद से ही मामा फरार बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को अकोढा कलां गांव निवासी विशाल और उसके रिश्ते का मामा रजनीश ओसपुर गांव में विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे। बताया जा रहा है कि वहां दोनों मामा भांजे के बीच में कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद बाद दोनों मामा भांजे शाम को घर वापस लौट आए। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घर में आते ही रजनीश उर्फ राजू ने गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही विशाल नीचे गिर गया और घर में चीख-पुकार मच गई। गोली मारने के बाद मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामा भांजे में हुए झगड़े के बाद मामा ने भांजे को गोली मार दी। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। गोली मारकर भागने वाले रजनीश और राजू नाम के आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद