
देहरादून
गुजरात के मोरवा में रविवार को पूल के टूट जाने से हुई लोगो को मौत को लेकर देहरादून में भी श्रद्धांजली शोक का माहोल है।
गमगीन माहौल में देहरादून की रायपुर विधान सभा में एमडीडीए डालनवाला में कांग्रेस के सदस्यों ने मृत लोगो की आत्मा की शांति को केंडल मार्च निकाला।
इस अवसर पर मार्च में शामिल पूर्व केबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह बिष्ट ने सभा में कहा कि बेहद खेद का विषय है कि इतने लोग एकसाथ उस पूल पर चढ़ गए जिसकी क्षमता ही नही थी इतने लोगो को झेल पाने की। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
शोक सभा में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते इतने लोगो का एकसाथ इस दुनिया से चले जाना अफसोसजनक है। हम सभी लोग आज यहां पर पूल टूटने की वजह से मृत लोगो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इस अवसर पर एमडीडीए डालनवाला में आयोजित श्रद्धांजली सभा में पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,आनंद त्यागी,पार्षद इलियास अंसारी,प्रवेश त्यागी,दीपक राना,रकम सिंह,रविंद्र रावत,मोंटी त्यागी,रोबिन त्यागी,रिपुदमन,मुकेश रेगमी,अनिल उनियाल,तेजेंद्र रावत,गिरीश तिवारी,प्रदीप मामा,शशि बाला कनोजिया,रानी कनोजिया,राहुल जेवियर,शुभम चौहान,शिवकुमार कांबोज,अजय कुमार,पिंटू मोरया, गौरव आदि के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान