देहरादून
मसूरी रोड किराये के फ्लैट में रहने वाले छात्र का शव वहां पंखे से लटका मिला। वह यहां अपने दो अन्य दोस्तों संग रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक घर का इकलौता बेटा था।
कुठालगेट चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे सूचना मिली। कंट्रोल रूम से बताया गया कि मसूरी रोड स्थित आर्केडिया रेजिडेंसी के फ्लैट संख्या 203 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंश उर्फ मंतव्य (21) पुत्र श्याम किशोर निवासी इंदिरानगर छोटा गुरुद्वारा के पास बरेली यूपी फ्लैट में पंखे से लटका मिला। फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने दोस्त विनय निवासी बिहारीगढ और राजीव चौहान निवासी हरिद्वार के साथ उक्त फ्लैट में रहता था। दोनों दोस्त दीपावली से पहले घर चले गए थे। अनमोल अकेला फ्लैट में था। रविवार को दिन में उसने मां से बात की। रात को उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अनमोल की मां ने बिहारीगढ़ से विनय को फ्लैट पर भेजा। उसने अंश को फंदे पर लटका पाया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत की वजह पता लगाने के लिए पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे लिया है। वह एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।
More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
पहाड़ी समुदाय के लोगों व पहाड की महिलाओ तथा उत्तराखण्ड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री