
देहरादून
शराब पीकर अस्पताल में मरीजों का उपचार करने वाले डॉक्टर पर हुई बड़ी कार्रवाई हुई है।नशे की हालत में सीएचसी रायपुर में ड्यूटी करने वाले डॉ दिनेश चंद्र सेमवाल की सेवा समाप्त करने के आदेश प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने जारी कर दिए है। संविदा पर तैनात किए गए थे डॉक्टर दिनेश चंद्र सेमवाल।
आदेश में कहा गया है कि आपके विरूद्ध विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमो से सज्ञान में आया है कि आप द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सी०एच०सी० रायपुर जनपद देहरादून में अपनी तैनाती के दौरान दिनांक 30.10.2022 को आप द्वारा नशे की हालत (सम्भवतः मदिरा) में ड्यूटी की गयी, जिसका पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी चर्चित है। आप अवगत है कि नशे की हालत में (सम्भवतः मदिरा) में ड्यूटी करना चिकित्सकीय लापरवाही को दर्शाता है, जो कि खेद का विषय है। एक चिकित्सक के द्वारा अपनी ड्यूटी के समय नशे की हालत (सम्भवतः मदिरा) में मरीजों को देखना अपने कर्तव्यों का उल्लंघन है एवं मरीजों को जान-माल का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। आप द्वारा उपरोक्त की गयी चिकित्सकीय लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के लिये अत्यन्त चिन्तनीय विषय है। आपकी इस कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है एवं आम जनमानस पर स्वास्थ्य विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना भी स्वाभाविक है।
उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेते अनुबंध की शर्त संख्या 15 एवं 25 के निम्नलिखित प्राविधानानुसार आपकी सेवायें प्रथम दृष्टया तत्काल प्रभाव से एतद्द्वारा समाप्त की जाती है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर