देहरादून
बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठग ने महिला से सवा दो लाख रुपये ठग लिए। वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदगढ़ निवासी सविता मेनवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 10 बजे उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से काल आई। इससे पहले एक एसएमएस मिला, जिसमें लिखा था केवाइसी अपडेट न होने से बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। काल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद एक लिंक भेजकर खाता संबंधी जानकारी भरने को कहा। इस दौरान एक ओटीपी आया। इसके बाद खाते से दो बार में दो लाख 24 हजार 900 रुपये कट गए। पैसे कटने के बाद जब उन्होंने संबंधित नंबर पर काल करने का प्रयास किया तो नंबर स्विच आफ मिला। संवाद

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान