बाजपुर
सुल्तानपुर पट्टी में सीएनजी गैस के सिलेंडरो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से सिलेंडरों में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रक आग का गोला बन गया, वहीं ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर पास में लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी में देर रात सीएनजी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान बिजली के खंभों से टकरा गया। जिससे गैस सिलेंडरो में भीषण आग लग गई। सिलेंडरो में आग लगने से ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर विद्युत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई, वहीं घटना को देख लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर निकलवा दिया। इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि देर रात आग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी जहां पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर करवाया और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री